घर से निकली महिला का कुएं में मिला शव
मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पड़रा गांव में गुरुवार की सुबह छह कुएं में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत महिला घर से भोर में निकली थी। परिजनों ने घटना की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के हनुमान पड़रा गांव निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी बुआ 50 वर्षीय मैना देवी पत्नी बांकेलाल बुधवार की देर शाम भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो रही थी। भोर में वह घर से कब बाहर निकल गईं, कुछ पता नहीं चला। सुबह परिवार के सदस्य गांव में आस-पास तलाश कर रहे थे। उसी दौरान घर से 500 मीटर दूर सुबह लगभग छह बजे आम बीन रहे बच्चों ने बगैर जगत के कुएं में महिला का शव पड़ा देख शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण व लापता मैना देवी के परिजन पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला गया। मृत महिला के शरीर पर साड़ी नहीं थी। मात्र ब्लाउज व पेटिकोट पहने हुए थी। पुत्र गोलू ने शव की पहचान लापता अपनी मां मैना देवी के रुप में की। महिला की मौत से परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला के घरवालों ने घटना को संदिग्ध बताया है। घटना की जांच कराने की गुहार लगाई है। मृत महिला को चार पुत्री व दो पुत्र हैं। इस संबंध में देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि कुएं में महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
एक टिप्पणी भेजें