विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में पिछले साल स्वर्ण पत्तर से निर्मित स्तंभ और मेहराब लगवाने वाले उद्यमी सिंह की नई प्रतिमा भेजी है। यह छह किलो चांदी बनाई गई है और उस पर सोने का पानी चढ़ने का दावा किया जा रहा है। पिछले साल मुंबई के कारोबारी और भदोही निवासी संजय सिंह ने मंडप में करीब 51 किलो चांदी और साढ़े 4 किलो सोना दान किया था। स्तंभ और मेहराब बनाने के लिए गुजरात और मुंबई से कारीगर बुलाए गए थे। मां विंध्यवासिनी के शृंगारिया पंडित रघुवर दयाल उपाध्याय ने बताया कि अभी जो शेर स्थापित है, वह करीब 5 किलो चांदी से बना हुआ है।
दान में मिली शेर की प्रतिमा शृंगारिया की देखरेख में सौंप दी जाएगी। वे विधि विधान से इसे गर्भगृह में इसे स्थापित करेंगे। दान में मिला शेर चांदी से निर्मित है। उस पर सोने का पानी चढ़ाया गया है।
- प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी मिर्जापुर
एक टिप्पणी भेजें