भाजपा सरकार में नहीं मिल रहा न्याय

जमालपुर। सिकंदरपुर गांव के हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी चुनार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में पीडीए जनपंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। मौजूदा शासन में गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग की आवाज दबाई जा रही है।
जनपंचायत की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई चरम पर पहुंच गई है। जनता से अपील की कि वे सपा के साथ जुड़कर अपने हक की लड़ाई लड़ें। सभा के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस दौरान जितेंद्र गुप्ता, जटाशंकर यादव, नखडू यादव, अमरजीत यादव, बिजय बियार, रामासरे यादव, कुंदन यादव, गायत्री देवी, मुन्नी देवी, संध्या देवी, समरजीत यादव, बबलू गुप्ता, भवन यादव, मोहन प्रसाद, रामश्रय, इजहार अली, शरीफ अंसारी, रिंटू कुमार, परवेज अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here