पति गया मुंबई, फंदे से लटका मिला पत्नी का शव

जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के लेहड़िया गांव से सोमवार को सुबह एक युवक मंबई के लिए रवाना हुआ। इसके बाद शाम को उसकी पत्नी का फंदे से लटकता मिला। खेत से सास घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के लेहड़िया गांव निवासी अनीता देवी (26) का शव सोमवार को देर शाम कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सास डेरे से घर पहुंची तो कमरे में अनीता फंदे से लटकी थी और बच्ची बिस्तर पर पड़ी थी। सास के शोर मचाने पर आसपास के लौट मौके पर जुट गए और अनीता को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। वहीं, अनीता के मायके लोग भी पहुंच गए। मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अनीता के चाचा रैपुरी गांव निवासी रमाशंकर पाल ने तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार को सुबह सुग्रीव पाल मुबई के लिए रवाना हुआ।
अनीता भी पति के साथ मंबई जाना चाहती थी लेकिन वह नहीं ले गया। सास-ससुर डेरा गए थे और अनीता अपनी दो महीने की बेटी के साथ घर में थी। थानाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि फंदे से लटकता युवती का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here