विवाहिता को जलाकर मारने के आरोप में दहेज हत्या का केस

अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलगंज गांव में विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृत विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चंदौली जिले के मुगलसराय के मन्नापुर गांव निवासी दयाराम ने अपनी बेटी 21 वर्षीय रूपा देवी की शादी अदलहाट थाना क्षेत्र के रसूलापुर गांव निवासी स्व. शिवदास के पुत्र तेजूराम के साथ चार वर्ष पूर्व किए थे। नौ मार्च को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका रुपा देवी की मां फूला देवी का आरोप हैकि बेटी की शादी के बाद से ही उसका पति आए दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था। नौ मार्च को ग्रामीणों से सूचना मिली कि बेटी रुपा बीमार है। जिस पर हम लोग बेटी के ससुराल जा रहे थे। तभी ससुराल से सूचना मिली कि रुपा की मौत हो गई है। मां फूला देवी का आरोप हैकि बेटी रुपा को उसके ससुराल वाले जलाकर हत्या किए हैं। मृतका रुपा की मां फूला देवी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृत विवाहिता को एक डेढ़ वर्षीय पुत्र है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here