क्षेत्र के मढि़या गांव निवासी अभिषेक उर्फ गोलू (25) 25 मार्च की रात को पक्का पुल पर आया। उसने बाइक खड़ी करके गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। युवक को पुल से कूदता देखकर मछुआरों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुुलिस को वहां बाइक और कागज में लिखा मोबाइल नंबर मिला। मोबाइल नंबर के जरिये परिजनों को सूचना देकर पुलिस खोजबीन में जुट गई। बुधवार को खोजबीन की गई पर उसका पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि खोजबीन की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह अदलपुरा की ओर युवक का शव मिला। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गंगा में कूदे युवक का शव तीन दिन बाद मिला
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में पक्का गंगा पुल से तीन दिन पहले रात में एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी थी। शुक्रवार की सुबह उसका शव अदलपुरा के पास मिला
एक टिप्पणी भेजें