दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर। जमालपुर, मड़िहान और चील्ह पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म के मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जमालपुर थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने 24 मार्च को नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष विजय सरोज ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी राज भारती निवासी नई बाजार झूसी, थाना झूसी जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। मड़िहान थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 18 मार्च को थाने में तहरीर देकर नाबालिग पुत्री को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने की तहरीर दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि सूचना पर आरोपी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया गया

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here