तहसील परिसर में मधुमक्खियों के हमले से दिव्यांग समेत कई घायल

चुनार । स्थानीय तहसील परिसर में बुधवार दोपहर लगभग दो बजे उस समय अफरा तफरी मच गई। जब मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए एक दिव्यांग कपड़े से मुंह ढक कर परिसर में ही लेट गया। वहीं अन्य फरियादी भाग खड़े हुए। तहसील के पूर्वी गेट के पास स्थित पीपल के पेड़ में लगे छत्ते की मधुमक्खियां अचानक भड़क गईं। मधुमक्खियों ने चुनार के ऐबकपुर मोहाना निवासी 55 वर्षीय दिव्यांग पप्पू के पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। तहसील में कार्यरत अनिल सिंह समेत अन्य ने दिव्यांग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में भर्ती कराया। यहां दिव्यांग का उपचार चल रहा है। लगभग एक घंटे तक चले मधुमक्खियों के तांडव के दौरान तहसील कार्यालय के पास सन्नाटा पसरा रहा। जो जहां था, वहीं थम गया। तहसील गेट पर शिव मंदिर के पास काफी पुराना पीपल का पेड़ है। जिस पर मधुमक्खियों ने अपना छत्ता लगा रखा है। दिव्यांग पप्पू को हजारों की संख्या में मधुमक्यिां ने घेर रखा था। वह बचने के लिए अपनी ट्राइसाकिल से उठे और जमीन पर गिर पड़े। दिव्यांग ने कपड़े से अपना मुंह ढक लिया था। तहसील परिसर में आए दर्जनों फरियादियों को मधुमक्खियों ने अपना शिकार बनाया। संयोग से आस पास के चौकी पर बैठने वाले अधिवक्ता कुछ देर पहले ही घर निकल गए थे। अन्यथा वह भी हमले का शिकार हो सकते थे।


0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here