मीरजापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की दहेज के लिए हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका रूपा देवी की शादी चार साल पहले रसूलागंज गांव के तेजू राम से हुई थी।दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या:नारायणपुर में पति समेत चार पर केस, मृतका के पेट में था 4 माह का बच्चा

मीरजापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की दहेज के लिए हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका रूपा देवी की शादी चार साल पहले रसूलागंज गांव के तेजू राम से हुई थी।
हिंदू रीति-रिवाज से किया
रूपा के पिता दया राम ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से किया गया था। रूपा का एक साल का बेटा आदित्य नाथ है और वह चार माह की गर्भवती थी। मृतका की मां फूला देवी के अनुसार, ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करते थे।
शव को जलाकर फेंका
9 मार्च को सुबह 10 बजे ससुराल वालों ने मिलकर रूपा की पिटाई की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जलाकर फेंक दिया। पुलिस ने पति तेजू राम, सास कौशिल्या देवी, कृष्ण कुमार और गुड़िया देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें