उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की महिला नगर अध्यक्ष बनी पल्लवी ओमर

खबर दिनेश प्रसाद मिश्रा 
शाहाबाद(हरदोई)।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल आबकारी मंत्री की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष श्यामा कुमार टीटू व महिला जिलाध्यक्ष बोबी ओमर ने नगर की समाजसेवी पल्लवी ओमर को महिला संगठन का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने पल्लवी ओमर को उनके मो० चौक आवास पर नियुक्ति पत्र सौंपा।इस दौरान अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग संगठन की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।महिला संगठन की नवनियुक्त नगर अध्यक्ष पल्लवी ओमर ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है,वे उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी।इस मौके पर संगठन के महामंत्री संदीप गुप्ता,उपाध्यक्ष नीरज नरूला,कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,आदेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here