महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी बोलेरो से टकराई, आठ घायल
राजगढ़। थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास सोमवार की सुबह लगभग 5:00 बजे मिर्जापुर सोनभद्र मुख्य मार्ग पर प्रयागराज महाकुम्भ स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धांलुओं की स्कॉर्पियो बोलेरो से टकरा गई l हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां एक महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य सात घायलों का इलाज चल रहा है। पड़ोसी राज्य झारखंड गढ़वा जिले से छह लोग स्कार्पियो से प्रयागराज महाकुम्भ स्नान कर वापस झारखंड जा रहे थे । क्षेत्र के लूसा गांव के पास पहुंचे तभी झारखंड प्रदेश से ही सात लोगों को लेकर महाकुम्भ जा रही बोलेरो से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में झारखंड निवासी स्कार्पियो सवार 40 वर्षीय मनीता देवी, 26 वर्षीय शिवम कुमार, 27 वर्षीय साक्षी, 48 वर्षीय मनोज प्रसाद और 58 वर्षीय आशा कुमारी घायल हो गई। जबकि बोलेरो सवार 50 वर्षीय फूलमनी देवी, 40 वर्षीय नंदकिशोर साहू और 35 वर्षीय राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के चीख पुकार मच गई l अल सुबह रोने-धोने की आवाज सुन किसी अनहोनी की आशंका से आसपास के ग्रामीण सहम गए और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े l मौके पर पहुंच घायलों को सहारा देते हुए पुलिस को खबर की l तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराई। जहां फुलमनी देवी की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया।आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डा. अनूप कुमार व पंकज शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना में आठ श्रद्धालु घायल हुए थे। एक को रेफर किया गया।सात घायलों का इलाज चल रहा है। जिनकी स्थिति सामान्य है।
एक टिप्पणी भेजें