शाहाबाद (हरदोई): विकास खंड भरखनी क्षेत्र के कस्बा पाली सहित अधिकांश गांवों में बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण करने वाली सरकारी मंशाओं को जिम्मेदारों द्वारा पलीता लगाने का कार्य किए जाने की लगातार सूत्रों से जानकारी दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी मंशाओं को ठेंगा दिखाते हुए विकास खंड भरखनी क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगभग तीन महीनों से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषाहार वितरण न किए जाने से उक्त कुपोषण का शिकार हो रहे है, तो वही जिम्मेदारों को इनके स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ करने में किसी भी प्रकार कोई ग्लानि नही है। बीते अक्टूबर 2024 में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से दीपावली पर्व के अवसर पर पोषाहार का वितरण किया जाना बताया जाता है। तबसे तीन महीने बीत जाने के बाबजूद बच्चों को पोषण देने में संबंधित कर्मचारी व ब्लॉक के जिम्मेदारों की लापरवाही कही जाए या बंदरबांट की शिकार होती व्यवस्थाओं की मची लूट में भागीदारी होने के फलित संबंधितों जिम्मेदार की सहमति मौन धारण किए हुए हैं? और ऐसा भी नहीं माना जा सकता है कि उक्त विभाग से संबंधित जनपद स्तर तक किसी को कुछ भी नही ज्ञात है। जानकारी है परंतु पहल न करपाने की बेड़ी लगी हुई बताई जाती है। जिसके कारण जिम्मेदार कुछ कह पाने या करपाने की स्थिति में भी नही है? विकास खंड भरखनी क्षेत्र के कस्बा पाली के बिरहना मोहल्ले में कई बच्चे, धात्री व गर्भवती महिलाएं कुपोषण का शिकार हो रही है। पुष्टाहार न मिलने से बच्चे महिलाएं कमजोर होने की बात कही जा रही है।
अक्टूबर महीने से पोषाहार न मिलने के कारण धात्री महिलाएं शारीरिक रूप से कमजोर हो रही है। बताया जा रहा है की बीते कई महीने से ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में पोषाहार वितरण नहीं किया जा रहा है। ऐसा इसी ब्लॉक क्षेत्र में ही है ऐसा भी मानना मुश्किल होने की आम चर्चाएं सुनी जा रही हैं।
सूत्रों से ज्ञात हुआ है की विकास खंड भरखनी के अलावा तहसील क्षेत्र के नगर शाहाबाद ब्लॉक, टोडरपुर व पिहानी क्षेत्र में भी आंगनवाड़ी केंद्र की मनमानी का शिकार हो रहे है बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं धात्री जिसका न ही कोई सुनने वाला ही है और न ही देखने बाला। चहुं ओर सरकारी तंत्र को लूटने की होड़ सी मची होने की जनमानस में चर्चाएं होती सुनी जा रही हैं।
एक टिप्पणी भेजें