शहर कोतवाल नीरज कुमार पाठक ने बताया कि छह फरवरी को एक व्यक्ति ने नामजद के विरुद्ध तहरीर दी कि 17 वर्षीय बहन को बहला फुसलाकर भगा ले गया। बहन को कैद कर विवाह के लिए दबाव बनाने लगा। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
उपनिरीक्षक अजय कुमार औझा चौकी प्रभारी वासलीगंज मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। शहर कोतवाल ने बताया कि किशोरी को एक किशोर बहला फुसलाकर पहले भी भगा ले गया था। कुछ घंटे बाद किशोरी वापस घर आ गई थी। किशोर दोबारा दो दिन पूर्व किशोरी भगा ले गया। मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है
एक टिप्पणी भेजें