संत नगर थाना क्षेत्र के समसदिया बाजार में सड़क किनारे भूमि है। मिलजुला नंबर होने के कारण गांव निवासी वृद्ध महिला सुगिया देवी उसी भूमि पर कच्चा मकान बनाकर रहती है। इस भूमि पर एक पूर्व प्रधान की नजर गड़ गई। पूर्व प्रधान दबंग के साथ मिलकर बुधवार की सुबह वृद्धा की जमीन पर निर्माण कार्य कराने लगा। इस मामले में 27 जनवरी को भी विवाद होने के कारण मौके पर तहसीलदार लालता प्रसाद पहुंचकर काम रुकवा दिए और विवाद के निस्तारण तक कार्य रोकने का आदेश दिए थे।
वृद्धा की भूमि पर किए जा रहे कब्जे को डीएम ने रुकवायाकं
पटेहरा तहसील क्षेत्र के समसदिया गांव में पुलिस की सह पर गरीब महिला के मकान पर कब्जा किया जा रहा था। इसकी सूचना जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक को दूरभाष पर महिला ने दे दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम और एसपी ने तत्काल काम को रुकवा दिया। इसके बाद स्थानीय तहसील में दोनों पक्षों को कागजात संग प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है।
एक टिप्पणी भेजें