मण्डलायुक्त ने तहसील सदर, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील चुनार में सुनी जन समस्याएं
मण्डलायुक्त द्वारा विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रो के निस्तारण की जांची गुणवत्ता
सम्पूर्ण समाधान दिवस, आई0जी0आर0एस0 व सीएम डैश बोर्ड पर प्राप्त प्रार्थना
पत्रो का गुणवत्तापूर्ण व ससमय उपलब्ध कराएं आख्या -जिलाधिकारी
समस्त तहसीलों में प्राप्त 573 प्रार्थना पत्रो में से 37 का मौके पर किया गया निस्तारण
जिलाधिकारी द्वारा तहसील चुनार में राजस्व से सम्बन्धित मामलों में
12 टीम गठित करते हुए सांय तक जांच कर मांगी आख्या
मीरजापुर 20 सितम्बर 2024- जन समस्याओं को अधिक से अधिक निस्तारण कराने के दृष्टिगत शासन के निर्देश के अनुपालन में जनपद के चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मण्डलायुक्त, जिलधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अपर जिलाधिकारी अलग-अलग तहसीलों में पहुंचकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के चारों तहसीलों में कुल प्राप्त 573 प्रार्थना पत्रो में से 37 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय व संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए गए।
तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने पहुंचकर जन समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्रार्थना पत्रो पर दिए गए समय सीमा के अन्दर निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मण्डलायुक्त द्वारा पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त प्रार्थना पत्रो के निस्तारण आख्या की गुणवत्ता को भी परखा गया तथा कुछ प्रार्थना पत्रों पर फरियादियों के संतुष्टि होने के दृष्टिगत वार्ता भी की गयी। मण्डलायुक्त ने कहा कि जो भी प्रार्थना पत्र सम्बन्धित अधिकारी को प्राप्त हो उसकी जांच आख्या व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराएं। तहसील सदर में मण्डलायुक्त व अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल के समक्ष कुल प्राप्त 142 प्रार्थना पत्रो में 15 का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील चुनार मेें आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पहुंचकर आए हुए एक-एक फरियादियों की समस्याओं को तहसील में बैठकर समस्याओं को सुना गया। तहसील चुनार में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 242 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष राजस्व से सम्बन्धित मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की 12 टीम गठित करते हुए आज ही मौके पर पहंुचकर जांच करते हुए आख्या तहसील में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, शेष अन्य विभागो से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रो को इस आशय से सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया कि 15 दिवस के अन्दर समस्या का निस्तारण करते हुए आख्या तहसील में उपलब्ध करा दी जाए। जिलाधिकारी ने तत्पश्चात चुनार तहसील के सभी लेखपालों व राजस्व निरीक्षको की बैठक कर सम्पूर्ण समाधान दिवसों, आई0जी0आर0एस0 एवं मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को राजस्व संहिता के मूल सिद्धान्तों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से किसी भी प्रकार मामले का निस्तारण मौके पर दोनो पक्षों की उपस्थिति में निस्तारित किया जाए तथा मौके पर फोटोग्राफ लगाते हुए गवाह के रूप में कम से कम दो या तीन ग्रामीणों के नाम व मोबाइल नम्बर भी निस्तारण आख्या में लिखा जाए। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में भेजे जाने वाले विभिन्न प्रकार की आख्या में भी मौके का सत्यापन करते हुए फोटोग्राफ सहित समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गलत आख्या पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इसी प्रकार तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकार सिंह के समक्ष 141 में 16 का निस्तारण एवं तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष 41 में 02 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील चुनार में उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी मंजरी राव सहित सभी जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहें।
एक टिप्पणी भेजें