मिर्जापुर कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई

मिर्जापुर। कोलकाता में डाॅक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ शनिवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे आठ विद्यार्थी अचेत हो गए। उनको तत्काल मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। कुछ देर बाद उनको छुट्टी दे दी गई।


कोलकाता में महिला डाॅक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में केबी काॅलेज व जीडी बिनानी पीजी काॅलेज के विद्यार्थी शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। उस दौरान अचानक एक छात्र अचेत होकर गिर पड़ा। उसको जब तक लोग संभालते, दूसरा भी अचेत हो गया। उन दोनों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद छह छात्र-छात्राएं और अचेत हो गए। उन सभी को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, छात्रों के अचेत होने की जानकारी केबी काॅलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह व अन्य लोगों को मिली तो वे जिला मुख्यालय पहुंचे और उसके बाद मंडलीय अस्पताल पहुंचकर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उधर, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने कोलकाता में महिला डाॅक्टर की नृशंस हत्या के प्रति विरोध जताया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा


उधर, प्रदर्शन के दौरान अचेत होने की जानकारी मिलने पर मंडलीय अस्पताल में मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. विश्वजीत दास, सीएमएस डाॅ. एसके श्रीवास्तव, एमएस डाॅ. अरविंद सिन्हा ने डाक्टरों की टीम के साथ पहुंचकर उनका इलाज कराया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि मुख्यालय पर एंबुलेंस व महिला पुलिस की भी तैनाती की जानी चाहिए थी। प्रदर्शन के दौरान अचेत होने वाले विद्यार्थियों में सानिया सिंह, विकास केसरवानी, वंदना मौर्या, प्रियांशी सिंह, शिवम तिवारी, सौम्या पांडेय, आकांक्षा शुक्ला, सचिन मौर्या शामिल रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here