ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाली 400 ग्राम की रसौली 6 माह से परेशान थी महिला -:

मैनपुरीः मैनपुरी के 100 सैया हॉस्पिटल में महिला का रसौली गांठ का ऑपरेशन किया गया जिसमें महिला पिछले छह माह से पेट दर्द और अत्यधिक रक्तस्त्राव से परेशान महिला को सौ शैय्या अस्पताल में जांच कराई गई। जांच के दौरान बच्चेदानी में 400 ग्राम रसौली  गाँठ निकली। जिसके बाद चिकित्सकीय टीम ने निश्शुल्क आपरेशन कर महिला के पेट से रसौली गांठ को निकाल दिया। आपरेशन सफल होने पर स्वजन द्वारा चिकित्सकीय टीम का आभार प्रकट किया गया।कस्बा बेवर की निवासी एक महिला पिछले छह माह से पेट दर्द और अत्यधिक रक्तस्त्राव से पीड़ित चल रही थी। स्वजन द्वारा काफी उपचार कराने के बाद भी बीमारी से कोई राहत नहीं मिली। छह दिन पूर्व वह सौ शैय्या अस्पताल पहुंची। यहां महिला ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. दिव्या सरीन सेंगर को बीमारी के बारे में बताया तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड और जांच कराई। जांच में महिला की बच्चेदानी में 400 ग्राम की रसौली गांठ  होने के कारण पेट दर्द और रक्तस्त्राव की बात सामने आई। इसके बाद उपचार शुरू किया गया, लेकिन फिर भी कोई राहत नहीं मिली। जिसपर सोमवार को डा. दिव्या, निश्चेतक डा. प्रिया सचान, ओटी टेक्नीशियन हिमांशु कुशवाहा और स्टाफ नर्स रेनू, दीप्ति, रुचि के साथ महिला का आपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे चले आपरेशन के बाद महिला के पेट से रसौली को बाहर निकाल दिया गया। आपरेशन सफल और स्वस्थ्य होने पर महिला के स्वजन द्वारा स्टाफ का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान अस्पताल के सीएमएस डा. शशांक कुमार ने बताया कि अस्पताल में आपरेशन की निश्शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here