प्रयागराज में गर्मी का नया रिकार्ड, 48.8 डिग्री पहुंचा पारा*

*प्रयागराज में गर्मी का नया रिकार्ड, 48.8 डिग्री पहुंचा पारा*
प्रयागराज : प्रयागराज में पड़ी प्रचंड गर्मी ने नया रिकार्ड बनाया है। बुधवार को पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 30 मई 2019 को जिले का सबसे अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था। अब 29 मई का दिन सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हो गया है। 28 मई को 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा 18 मई 2013 को 48.3 डिग्री सेल्सियस और 30 मई 1994 को तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो गया। सड़क पर चंद मिनट खड़ा रहना मुश्किल है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here