वित्तमंत्री के पिटारे से निकला सबसे बड़ा बजट, यूपी के विकास के लिए खर्च होंगे 7.3 लाख करोड़,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।

वित्तमंत्री के पिटारे से निकला सबसे बड़ा बजट, यूपी के विकास के लिए खर्च होंगे 7.3 लाख करोड़,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।

यूपी के विकास के लिए खर्च होंगे 7.3 लाख करोड़,वित्तमंत्री के पिटारे से निकला सबसे बड़ा बजट*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। सोमवार को विधानसभा में प्रस्तुत बजट प्रदेश के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा बजट है। बजट का आकार 7 लाख 36 हजार 437 करोड 71 लाख रुपये (7,36,437.71 करोड़ रूपये) है। बजट में 24 हजार 863 करोड़ 57 लाख रुपये (24,863.57 करोड़ रूपये) की नई योजनाएं भी शामिल की गई हैं। प्रदेश सरकार के बजट में महिला, युवा, किसान और रोजगार सृजन पर सर्वाधिक जोर दिया गया है। योगी सरकार के बजट में 6 लाख 6 हजार 802 करोड़ 40 लाख रुपये (6,06,802.40 करोड़ रुपये) की राजस्व प्राप्तियां तथा 1 लाख 14 हजार 531 करोड़ 42 लाख रुपये (1,14,531.42 करोड़ रुपये) की पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। इसके अलावा राजस्व प्राप्तियों में कर राजस्व का अंश 4 लाख 88 हजार 902 करोड़ 84 लाख रुपये (4,88,902.84 करोड़ रुपये) है। इसमें स्वयं का कर राजस्व 2 लाख 70 हजार 86 करोड रुपये (2,70,086 करोड़ रुपये) तथा केन्द्रीय करों में राज्य का अंश 2 लाख 18 हजार 816 करोड़ 84 लाख रुपये (2.18,816.84 करोड़ रुपये) शामिल है। 


✒️ *भारत जोड़ो यात्रा 16 फरवरी के बाद अलीगढ़ में कर सकती है प्रवेश,जिसको लेकर बदले अलीगढ़ लोकसभा प्रभारी*
कांग्रेस प्रदेश संगठन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अलीगढ़ आगमन और लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव प्रभारी बदले गए हैं। साथ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी स्थान, रूट आदि पर काम किया जा रहा है। पार्टी में प्रदेश स्तर से 3 फरवरी को लोकसभा प्रभारी बदले गए हैं। अब तक यहां काम देख रहे कौशलेंद्र यादव के स्थान पर अब सुभाष शर्मा को नया लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी काम शुरू कर दिया गया है। यह यात्रा 16 फरवरी के बाद कभी भी अलीगढ़ में प्रवेश कर सकती है। इस तरह के संकेत मिल रहे हैं। यात्रा का प्लान मिलने का इंतजार किया जा रहा है। अब तक जीटी रोड पर पनैठी से या अतरौली से प्रवेश कराने की योजना है। यात्रा एटा चुंगी से क्वार्सी या फिर रामघाट रोड से क्वार्सी में प्रवेश करने के बाद अनूपशहर रोड, जमालपुर के रास्ते जीटी रोड के किसी गेस्ट हाउस में ठहरवाने की योजना है। इसके बाद अगले दिन जीटी रोड से आगरा रोड के रास्ते यात्रा को आगे रवाना किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि अभी कार्यक्रम व आने वाले लोगों की संख्या को लेकर सूचना मिलने का इंतजार है। बाकी हमारी तैयारी पूरी है।

✒️ *योगी सरकार ने विधानसभा में पेश किया तीसरा आम बजट*
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट आज विधानसभा में पेश किया। इस बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का है। बजट में 24 हजार करोड़ की नई योजनाएं हैं। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि 500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दी गयी है।  प्रदेश के लगभग 55 लाख वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से प्रदान की जा रही है। सभी वर्गों की पुत्रियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत एक जोडे़ के विवाह पर 51,000 रुपये अनुदान की व्यवस्था है। वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 1,00,874 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराते हुए 510 करोड़ रुपये का व्यय किया गया। 

✒️ *देशभर की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी ने बनाई रणनीति*
देशभर की 56 राज्यसभा सीटों पर अप्रैल में चुनाव होना है। उससे पहले 15 फरवरी उम्मीदवारों के ऐलान की आखिरी तारीख है। इस बीच भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि संगठन में महामंत्री जैसे अहम पदों पर काम करने वाले कई नेताओं को राज्यसभा भेजा जाएगा। इसके अलावा ऐसे कई केंद्रीय मंत्रियों को दोबारा मौका नहीं मिलेगा।

✒️ *अलीगढ़, चित्रकूट,मुरादाबाद सहित श्रावस्ती में विकसित किए जाएंगे एयरपोर्ट*
प्रदेश के कई नए शहरों में एयरपोर्ट शुरू किए जाएंगे। बजट में इसकी घोषणा हुई। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम तथा राज्य सरकार की उत्तर प्रदेश नागर विमानन प्रोत्साहन नीति के माध्यम से की जा रही है। इसमें अयोध्या एयरपोर्ट के विकास के लिए भी राशि घोषित की गई। हवाई कनेक्टिविटी के लिए चयनित एयरपोर्ट्स अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती तथा चित्रकूट को विकसित किया जा चुका है तथा म्योरपुर (सोनभद्र) व सरसावा (सहारनपुर) एयरपोर्ट्स का विकास कार्य प्रशस्त है। 

✒️ *योगी सरकार ने धार्मिक स्थलों तक जाने वाले मार्गों के विकास के लिए दिए 1750 करोड़*
उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने अपने तीसरे बजट में प्रदेश की सड़कों पर विशेष ध्यान दिया है। धार्मिक स्थलों तक जाने वाले मार्गों के विकास के लिए 1750 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। राज्य की सड़कों की देखरेख के लिए 3000 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों की ओर जाने वाली सड़कों को फोर लेन करने के लिए 800 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है।  इस बजट में रेलवे के ओवरब्रिज के लिए 1350 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में सेतुओं के लिए 1500 करोड़ की व्यवस्था की गई है। 

✒️ *ग्रामीणांचल में अनवरत विद्युत आपूर्ति के लिए 2000 करोड़ रुपए प्रस्तावित*
वित्तीय वर्ष 2024-2025 के बजट अनुमानों पर  वित्त मंत्री ने कहा कि यूपी में लगातार बिजली की व्यवस्था सुधर रही है। जनपद मुख्यालयों में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की जा रही है। गांवों में भी 18 से 19 घंटे बिजी की आपूर्ति की जाएगी। वर्ष 2023-2024 में अप्रैल से दिसंबर तक जनपद मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 21 घंटे। ग्रीष्मकाल में अनवरत विद्युत आपूर्ति हेतु 2000 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है जो वर्तमान वर्ष की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। 

✒️ *नुमाइश में कांग्रेस पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन*
राजकीय औद्योगिक प्रदर्शनी में रविवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। राष्ट्रीय महिला महासचिव प्रतिभा सिंह, पूर्वराष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन व गिरवर शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर अनवर अकील, अजय शर्मा, राजेश राज जीवन, सागर सिंह तोमर, डॉ शेरपाल सिंह सविता, रामगोपाल रैना, डॉ. यज्ञा अग्रवाल, रेखा शर्मा, मुस्ताक अहमद, तेजपाल सिंह, सौरभ सिंह, विजय चंदेल, नफुर रहमान, मोहम्मद रियान, राहुल शर्मा, अनुज शर्मा मौजूद रहे।

✒️ *यूपी में कामकाजी महिलाओं को मिलेगी सस्ते छात्रावास की सुविधा* 
उत्तर प्रदेश की कामकाजी महिलाओं के लिए खुशखबरी है। नगर विकास विभाग उन्‍हें कम किराए पर छात्रावास की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 500 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इसके साथ ही कन्वेंशन सेंटर, पार्क, मल्टी लेवल कार पार्किंग, प्लाजा के साथ ही स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की सुविधा भी दी जाएगी।

✒️ *दस सूत्रीय मांगों के चलते 101वें दिन भी जारी रहा धरना* 
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में स्थायी, अस्थायी और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का 101वें दिन भी धरना जारी रहा। करीब छह हजार कर्मचारियों ने हड़ताल से लेकर प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया था। 

✒️ *बनाए गए वेंडिंग जोन का नगर निगम करेगी आवंटन*
महानगर अलीगढ़ में बनाए गए वेंडिंग जोन का नगर निगम आवंटन करने का जा रहा है। आवंटन संबंधित जानकारी वेंडरों को नगर निगम सेवाभवन में बनाई गई हेल्पडेस्क से मिलेगी। वेंडर यहां पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आवंटन संबंधित दस्तावेजों व तारीख के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here