खुशखबरी:माइक्रोसॉफ्ट ने शुरू की नई सेवा,बिंग मैप से मिलेगी यातायात की जानकारी

 बिंग मैप के जरिये ट्रैफिक की लाइव अपडेट मिल सकेगी। माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में इस नई सेवा की शुरुआत की है। इसके जरिये यूजर अपनी यात्रा के दौरान यातायात की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। फिलहाल गूगल मैप और एप्पल मैप के जरिये यात्री इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। अब उनके पास इसके लिए एक नया विकल्प मौजूद होगा। इसके जरिये यात्री ट्रैफिक व उसकी वजह से होने वाली देरी के बारे में जान सकेंगे और अपनी यात्रा का रूट बदल सकेंगे। बिंग मैप को माइक्रोसॉफ्ट स्टार्ट ऐप सहित विभिन्न माइक्रोसॉफ्ट ऐप में एकीकृत किया गया है। यह सुविधा बिंग मैप के डेस्कटॉप वर्जन पर भी उपलब्ध है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, बिंग मैप के जरिये यात्रा में बेवजह के तनाव से बचा जा सकता है। इससे लोगों को काफी सहायता मिलेगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।



0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here