जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव के सामने (रमपुरवा) छनवर मेंरविवार को सुबह करीब नौ बजे ग्रामीण भटेवरा गांव के सामने छनवर इलाके की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें खेत में एक कंकाल दिखाई दिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान विकास कुमार को इसकी जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कंकाल मुख्य मार्ग से लगभग ढाई किमी दूर छनवर के सिवान में निर्जन स्थान रमपुरवा में कलना गहरवार के भाईलाल यादव के खेत में बैर के पेड़ के पास मिला। कंकाल पर गुलाबी कलर का समीज व काला रंग का लोवर व आसमानी रंग की ओढ़नी थी। पास में ही बीड़ी बनाते समय पत्ता काटने वाली कैंची, घड़ी साबुन, एक कंघी, एक माचिस, एक प्लास्टिक का जग पड़ा मिला। सूखी रोटी व लाई बिखरी मिली। चार नीम के दातून भी पड़े थे। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कंकाल महिला का है। महिला कहीं जा रही थी। तेज गर्मी आदि से लगभग तीन चार दिन पूर्व मौत हुई होगी है। शव को कुत्ते अथवा अन्य जानवर खा लिए होंगे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि लगता है कि इधर जाते समय कोई रुका होगा और उसकी मौत हो गई। उम्र लगभग 50 वर्ष लग रही है। इसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। कंकाल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला रामनगर वाराणसी भेजा रहा है।
एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि कंकाल मिला है। आस-पास मिले सामान से कंकाल महिला का होने की आशंका जताई जा रही है, परंतु फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि कंकाल महिला का है अथवा पुरुष का है। गुमशुदगी की रिपोर्ट से जांच की जा रही है। ताकि शिनाख्त हो सके। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें