पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला शव :

मिर्ज़ापुर : लालगंज। क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव के समीप जंगल में रविवार को सड़े गले अवस्था में 35 वर्षीय युवक का शव एक पेड़ की डाल पर बंधे फंदे पर लटकते हुए मिला। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चरवाहों की सूचना पर ग्रामीणों ने लहंगपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। जंगल संतनगर थाना क्षेत्र में होने के कारण लहंगपुर चौकी प्रभारी ने संतनगर पुलिस को सूचना दी।
लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव के चरवाहा रविवार को सुबह जंगल में गए थे। सुबह के समय जंगल में एक पेड़ से लटकता शव दिखाई दिया। चरवाहों ने स्थानीय ग्रामीणों को सूचना दी। शव सड़े गले अवस्था में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर लहंगपुर चौकी प्रभारी सदानंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंच गए। छानबीन में पता चला कि जंगल संतनगर थाना क्षेत्र की सीमा में है। इस पर लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने संत नगर थाने को सूचना दी। लहंगपुर चौकी प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि देखने से लगता है कि शव कई दिन पुराना है। संतनगर थानाध्यक्ष कमल टावरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here