जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन में उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर रहे है :

मिर्ज़ापुर : जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन में उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं कतिपय कर्मचारी। नगरपालिका के कतिपय बाबू कितने दुस्साहसी है कि प्रशासन के उच्च अधिकारियों के जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन में दिलचस्पी लेने तथा फाइलों के शीघ्र निस्तारण के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
    एक-एक दिन अंतराल पर गजटेड अवकाश के कारण सोमवार, 17 अप्रैल को जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन के आवेदक दफ्तर खुलते कार्यालय पर पहुंचे लेकिन जिन लोगों के पटल परिवर्तन का आदेश हुआ है, वे दफ़्तर में नहीं दिखे । 21 मार्च के पटल परिवर्तन के आदेश को 12 अप्रेलसे तात्कालिक प्रभाव से लागू करने का ADM/OC ने सख्त लहजे में निर्देश दिया था। उसी दिन से कतिपय कर्मी लगातार CL पर चले गए हैं। इससे जनता को राहत देने के प्रशासन के आदेश के क्रियान्वयन में भारी बाधा पहुँच रही है। नगरपालिका में राज्य सरकार के दफ्तरों की तरह 10 से 5 बजे की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। लापरवाह कर्मचारियों की 'स्वेच्छया उपस्थिति योजना' पर नियंत्रण लगाया जाना चाहिए। रमईपट्टी मुहल्ले के अमितेश त्रिपाठी भाई का मृत्यु प्रमाणपत्र पाने से प्रशासन के उच्च अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दादी का मृत्यु प्रमाणपत्र लेने 17 अप्रैल को 10:30 बजे दफ्तर पहुंचे तो सूचना दी कि संबन्धित नई जी।जिम्मेदारी लेने वाले लिपिक दफ्तर में नदारद हैं। उन्होंने खाली सीट कीवीडियोग्राफी भी की है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here