भारतीय पत्रकार संघ द्वारा उत्कृष्ट कार्य को लेकर पत्रकारो को किया गया सम्मानित। सूरज सोनी को तहसील उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।

भारतीय पत्रकार संघ द्वारा उत्कृष्ट कार्य को लेकर पत्रकारो को किया गया सम्मानित।
सूरज सोनी को तहसील उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।

स्वतंत्र प्रभात।

कोरांव,प्रयागराज।उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकारों को सम्मानित किया गया।इस दौरान बैठक में मण्डल अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारीयो की घोषणा की गई।आज गुरुवार को दिन भारतीय पत्रकार संघ की एक बैठक सम्मान समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष नीरज मिश्र की देख रेख में मेजा तहसील के बद्रीनाथ इण्टर कालेज मेजारोड प्रयागराज में आयोजित की गई।जिसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस सम्मान समारोह में समाज को नई दिशा देने तथा अपनी लेख समाचार व सो० चैनल मीडिया के माध्यम से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पत्रकारों को अंगवस्त्र डायरी, लेखनी तथा माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।इसी दौरान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज बहादुर श्रीवास्तव ने हरिश्चन्द्र त्रिपाठी को कार्यवाहक मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखे जिसके बाद सबके सहमति पर संघ के अध्यक्ष ने अपनी मोहर लगायी।सम्मान समारोह  में सम्मानित होने वाले पत्रकार पत्रकारिता जगत के पितामह कहे जाने वाले शशिकान्त तिवारी, सरक्षक, राजबहादुर श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,हरिश्चन्द्र त्रिपाठी का0मण्डल अध्यक्ष,अखिलेश अवस्थी,नीरज मिश्र जिलाध्यक्ष प्रयागराज,मुकेश उपाध्याय जिलामहामंत्री,आशीष शुक्ला (तहसील अध्यक्ष मेजा)अतुल तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,नितितिवारी (विधिक सलाहकार)कृष्ण मोहन पाण्डेय,कमल नारायण पाण्डेय,अनिल यादव(संगठन मंत्री),अवनीश कुमार,सौरभ पाण्डेय, भोलानाथ शुक्ल,प्रवीण कुमार दुबे अन्य कई पत्रकार सम्मानित हुए।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here