गैस मूल्य वृद्धि पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 50 और व्यावसायिक गैस सिलिंडर का दाम 350 रुपये बढ़ाए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष शेषधर दुबे ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले जनता से कम दाम पर रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की बात कही थी। सरकार बनने के बाद इस पर कोई ध्यान नही दिया गया। कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। उन्हें आम आदमी के घर में चूल्हा जले या ना जले इससे कोई मतलब नहीं है। आगामी निकाय चुनाव में जनता इसका जरूर जवाब देगी। प्रदर्शन में व्यास मुनि तिवारी, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, दिनेश चंद्र चौबे दिनकर, प्रो. बी सिंह, समीर एडवर्ड, मनबोध दुबे, सागर पाल आदि रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here