सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 175 जोड़े

लालगंज विकास खंड के सामने बनाए गए पंडाल में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 175 जोड़े एक दूजे के हो गए। हालांकि एक जोड़े को विवाह में शामिल होने से रोक दिया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। अपना दल के जिलाध्यक्ष राम लोटन बिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह समारोह पात्र लाभार्थियों को सपने सजोने और आगे बढ़ने का अवसर है।

ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह योजना प्रत्येक गरीब के सपने को साकार कर रही है। इसका लाभ वर-वधू को मिल रहा है। जिला पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद सिंह ने कहा कि वैवाहिक कार्यक्रम योजना सरकार की है। जिसका लाभ गांव के युवाओं को मिल रहा है। उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करते हुए मंगलमय भविष्य की कामना की।
खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने सभी जोड़ों को सामग्री भेंट करते हुए भविष्य की चुनौतियों को आपसी विश्वास और समझदारी से सामना करने के गुर सिखाए। संचालन जय प्रकाश उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में अजय शंकर, माया शंकर सिंह, रहीस अहमद, श्याम बहादुर सिंह, रामबली गुप्ता, राकेश दुबे, अमरेश, विजय गुप्ता, राजनारायण पाल, शशिकांत दुबे, दिलीप कुमार, संजीव पटेल, फूलचंद पटेल, शंभू प्रसाद पांडे, सत्येंद्र मिश्र, विमल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here