जुगैल थाने का घेराव करने वालों पर मुकदमा दर्ज, छापा

सोनभद्र। जुगैल थाना पुलिस ने थाने का घेराव करने वालों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनोद सोनकर की तहरीर पर नौ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन महिला समेत छह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं शुक्रवार को पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जुगैल समेत अन्य गांवों में छापा मारने में जुटी रही।                                                बता  , 
दें कि बुधवार की शाम कुछ ग्रामीण जुगैल थाने के बाहर एकत्र होकर अगोरी क्षेत्र में संचालित बालू साइट पर चल रही मशीनों को बंद कराकर श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने समेत अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। एसओ समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन नाराज लोग मानने को तैयार नहीं थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू किया तो अधिकांश इधर-उधर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने कईयों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद सोनकर ने बताया कि उनकी तहरीर पर नौ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कहा कि नामजद तारकेश्वर गुप्ता, शिव नारायण गुप्ता, रमेश गोंड, सुनीता देवी, सुगवंती और मालती को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। कहा कि फरार आरोपियों की तलाश में जुगैल समेत अन्य जगहों पर छापा मारने की कार्यवाही की जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Stay Here