राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार में कार के टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी सुभाष सिंह (55) बाइक से किसी काम से नदिहार बाजार गए थे। बाजार से घर लौटते समय कार ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण ने उन्हें सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
एक टिप्पणी भेजें